बलिया: नगर पंचायत के कार्यालय पर सदस्यों ने जड़ा ताला

0
Ballia

उत्तर प्रदेश: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से है, जहां चितबड़ा गांव नगर पंचायत मे विवाद की अजीबोगरीब स्थिति देखने को मिल रही है। चितबड़ागांव नगर पंचायत के कार्यालय पर दो दिनों से सदस्यों ने ताला जड़ दिया है। वहीं पंचायत सदस्यों ने ईओ पर लगातार गैरहाजिर रहने और कार्यालय मे भ्रष्टाचार व्याप्त होने का आरोप लगाते हुये कार्यालय मे ताला लगा दिया है। जिसके चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इतना ही नही कार्यालय मे ताला बन्द होने से सभी कामकाज ठप है। ऐसे मे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जबकि इस मामले मे ईओ ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुये कार्यालय मे ताला लगाने वालों के कृत्य को गलत बताया है और कहा कि दवाव बनाकर ग़लत कागजों पर कर्मचारी और EO से पेमेन्ट कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग अपनी बातें मनवाने के लिए कार्यालय पर ताला जड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here