जयंत चौधरी के NDA में शामिल हो होने की चर्चा के बीच डिम्पल यादव का बड़ा दावा

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होने की खबरों के बीच बड़ा दावा किया है।

0

लोकसभा चुनाव से पहले जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) एनडीए में शामिल हो होने की चर्चा हैं। वही जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के एनडीए में शामिल होने के बीच समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए में शामिल होने की खबरों के बीच बड़ा दावा किया है।

सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी किसानों के खिलाफ काम कर रही है और जिस तरह से हमारे पहलवानों का भाजपा ने अपमान किया है, मुझे नहीं लगता कि आरएलडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी कोई भी कदम उठाएंगे जिससे हमारे किसानों को सीधा नुकसान होगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा सरकार किसानों के विरुद्ध काम कर रही है, बजट में किसी भी प्रकार की MSP का जिक्र नहीं है, भाजपा के द्वारा हमारी पहलवान बहनों का अपमान हुआ है, मैं नहीं मानती की आरएलडी के नेता जयंत चौधरी इस तरह का कोई कदम उठाएंगे जिससे किसानों को नुकसान पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here