मैनपुरी: सपा सांसद डिंपल यादव बोली- भगवान को विवाद का मुद्दा नहीं बनाये

0
Dimple Yadav

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में लोकसभा सांसद और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव पहुंची यहां पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा।

बीजेपी भगवान के नाम पर करती है राजनीति

मैनपुरी (Mainpuri) जिले मे सांसद डिंपल यादव पहुंची। यहां उन्होंने पार्टी के लोगों से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अभी से इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाए। वहीं उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान को राजनीति का मुद्दा बना लेते हैं। ऐसे में भगवान को विवाद में नहीं लाना चाहिए यह लोग हमेशा से इसी तरीके का काम करते रहे हैं। हमारी सोच है की राजनीति और भगवान को अलग रखना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि बीजेपी भगवान राम को लेकर मुद्दा बना रही है।

डिंपल यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

डिंपल यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने वाले हैं। वहीं प्रदेश सरकार के 7 साल पूरे होने वाले हैं। दोनों ने अभी तक कोई भी ऐसे विकास कार्य नहीं किए हैं जिससे जनता उनसे खुश हो। देश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है महंगाई लगातार बढ़ रही है सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। सरकार भगवान को राजनीति का मुद्दा बना रही है। इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव में विपक्षी दल एकजुट होकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे और मोदी सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेंगे। क्योंकि जनता को इनसे जो उम्मीद थी वह इन लोगों ने आज तक पूरी नहीं की है। जनता इन से खफा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here