झाँसी: राममय हुई मुस्लिम महिलायें, जमकर किया भजन-कीर्तन

0

देश भर में भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का लोग इंतजार कर रहे हैं और उनका इंतजार यह 22 जनवरी को खत्म होने वाला है। झाँसी (Jhansi) मे मुस्लिम महिलाओं को भी बेसब्री से इंतजार है और वह भगवान राम को तन मन से याद कर रही है और भजन कीर्तन कर रही हैं।

राम मंदिर में हुआ भजन कीर्तन

उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में 22 जनवरी को भगवान राम के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर देश भर में तरह-तरह के कार्यक्रम किए जाएंगे। वही झांसी (Jhansi) में भी कोतवाली इलाके में स्थित भगवान राम की मंदिर में भारी संख्या में महिलाएं पहुंचकर भजन कीर्तन करती हुई दिखाई दे रही हैं। महिलाओं को बेहद खुशी है कि 500 साल बाद वही मंदिर बनकर तैयार हो रहा है जिस मंदिर को तोड़ दिया गया था। हमारे भगवान राम एक बार फिर से अयोध्या में पधारने वाले हैं जिसका हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

भजन-कीर्तन में मुस्लिम महिलाएं हुई शामिल

भगवान राम के प्रति सभी की भावनाएं बेहद करीब से जुड़ी हुई है। खास तौर पर हिंदू समुदाय के लोग भगवान राम की पूजा करते हैं और अपना आराध्य मानते हैं। ऐसे में मुस्लिम महिलाएं भी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेहद खुश होती हुई दिखाई दे रही हैं। यहां क्षेत्र में बने भगवान राम की मंदिर में पहुंचकर मुस्लिम महिलाओं ने भजन कीर्तन किया और तन मन से भगवान राम को याद किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने सभी को अच्छे मार्गदर्शन पर चलने को कहा था। इस दौरान मुस्लिम महिलाओं का हिंदू महिलाओं ने हार माला पहनकर जोरदार स्वागत किया और उनको प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here