20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ थाना तिन्दवारी पुलिस ने किया गिरफ्तार

मौके से 70 किलोग्रम अवैध लहन को किया गया नष्ट।

0

Tindwari: पुलिस अधीक्षक बांदा श्री अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध शराब का परिष्करण व बिक्री करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज दिनांक 21.01.2024 को थाना तिन्दवारी पुलिस (Tindwari Police) द्वारा अवैध कच्ची शराब का निर्माण करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब हो कि मुखबिर के जरिये थाना तिन्दवारी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम धौसड़ में एक व्यक्ति द्वारा अवैध कच्ची शराब का परिष्करण किया जाता है। सूचना पर पुलिस द्वारा छापामारी कर ग्राम धौसड़ के रहने वाले सुरेश सिंह पटेल को अपने घर में अवैध कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया गया है, साथ ही मौके से 70 किलोग्राम लहन को नष्ट किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here