अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व भाजपा ने चलाया साफ सफाई अभियान

0

Uttar Pradesh: श्री राम जन्मभूमि अयोध्या (Ayodhya) में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के पूर्व भाजपा (BJP) द्वारा जारी मठ, मंदिरों की साफ सफाई अभियान के अंतर्गत रविवार को जनपद के विभिन्न स्थानों में भाजपा जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं फिर से एक बार मोदी सरकार स्लोगन के साथ दीवार लेखन भी किया गया।

जनपद की चारों विधानसभाओं में 14 जनवरी से भाजपा (BJP) द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के आठवें दिन रविवार को भाजपा (BJP) जिला अध्यक्ष संजय सिंह की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अतर्रा मंडल अन्तर्गत सुभाष नगर, देवी भवानी मंदिर, चूड़ी गली, राम जानकी मंदिर सुलक थोक तथा राम जानकी मंदिर कटरा बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया।

यहां मंडल अध्यक्ष ज्ञान प्रताप सिंह, उपाध्याय रामदीन, सभासद स्वप्निल गुप्ता तथा लाला तिवारी, अनिल सैनी, रामू कोरी, सोनू गुप्ता, अनिल मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। तिंदवारी विधानसभा के जसपुरा मंडल अंतर्गत ग्राम चंदवारा के किशोरी जी मंदिर में प्रदेश सरकार के जल शक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ साफ सफाई में भाग लिया। यहां ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, राकेश चौहान, राजबहादुर सिंह, सिरध्वज तिवारी, बलवीर सिंह, मैयादीन सिंह आदि उपस्थित रहे।

इसी तरह तिंदवारी कस्बे के संकट मोचन मंदिर में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। यहां मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, अरुण सिंह पटेल, आलोक मिश्रा, अतुल दीक्षित, प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे। पंचवटी मंदिर बिसंडा में शंभू प्रसाद ने स्वच्छता अभियान चलाया। यहां संजय गुप्ता तथा जितेंद्र सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। हनुमान मंदिर बजरंगपुर, फतेहगंज में ब्लॉक प्रमुख मनफूल पटेल द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया, यहां रवि शिवहरे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here