पाकिस्तान में एक बार फिर आम चुनाव से पहले बम धमाका

बलूचिस्तान में एक राजनीतिक दल के कार्यालय को निशाना बनाया है। इसमें 26 लोगों के मरने की खबर है।

0

पाकिस्तान से एक बड़ी खबर सामने आयी है। पाकिस्तान में 8 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले एक बार फिर बड़ा बम धमाका हुआ है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले बलूचिस्तान में ब्लास्ट हुआ है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, बलूचिस्तान में एक राजनीतिक दल के कार्यालय को निशाना बनाया है। इसमें 26 लोगों के मरने की खबर है।

अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बुधवार को एक राजनीतिक दल के कार्यालय के बाहर ये विस्फोट हुआ है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। उपायुक्त जुम्मा दाद खान ने बताया कि ये विस्फोट बलूचिस्तान के पिशिन जिले के नोकांडी इलाके के स्थित उम्मीदवार के कार्यालय में हुआ, जिसमें आठ लोगों की जान चली गई है।

वहीं इससे पहले पाकिस्तान के डेरा इस्माइल खान में भी एक हमला हुआ था। यहां एक पुलिस थाने पर हुए आतंकवादी हमले में 10 पुलिसकर्मी मारे गए थे। हमला आधी रात के बाद किया गया, जब अधिकतकर पुलिसकर्मी सो रहे थे। सोते हुए पुलिसकर्मियों पर हमला करने के दौरान जवाबी कार्रवाई का उचित मौका ही नहीं मिल पाया। पाकिस्तान में हाल के समय में लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। अस्थिर पाकिस्तान की अंतरिम सरकार इन्हें रोकने में नाकाम है। आम चुनाव से पहले आतंकी हमले में 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को डेरा इस्माइल खान अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here