जयंत चौधरी को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आरएलडी के गठबंधन की अटकलों के बीच अखिलेश यादव ने ये दावा किया और कहा- कहीं नहीं जा रहे जयंत चौधरी।

0

आरएलडी नेता जयंत चौधरी (Jayant Chaudhary) के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की कयासबाजी जारी है। इस बीच समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि जयंत चौधरी कहीं नहीं जा रहे हैं वो हमारे साथ हैं। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी और आरएलडी के गठबंधन की अटकलों के बीच अखिलेश यादव ने ये दावा किया और कहा- कहीं नहीं जा रहे जयंत चौधरी।

अखिलेश यादव ने कहा जयंत चौधरी बहुत बेहतर सोच वाले और पढ़े लिखें इंसान हैँ, मुझे पूरी उम्मीद है कि किसानो की लड़ाई को वो कमज़ोर नहीं होने देंगे। वहीं सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि पश्चिमी यूपी की 3 से 4 सीट के लिए बीजेपी और आरएलडी के बीच बातचीत फाइनल हो गई है।

समाजवादी पार्टी ने बुधवार को उन मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया कि उसके सहयोगी जयंत चौधरी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के साथ गठबंधन पर विचार कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के सांसद एसटी हसन ने दावा किया कि ये खबरें झूठी हैं कि रालोद गठबंधन के लिए भाजपा के संपर्क में है। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘ये सभी झूठी खबरें हैं। जहां तक ​​मुझे पता है, हमने रालोद के साथ गठबंधन की पुष्टि कर दी है।’

वहीं, अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने कहा कि बीजेपी झूठी खबरें फैलाकर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘मैं जयंत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। वे धर्मनिरपेक्ष लोग हैं। भाजपा केवल मीडिया को गुमराह कर रही है। वे (रालोद) इंडी गठबंधन में बने रहेंगे और भाजपा को हराएंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here