बांदा: अज्ञात नवजात शिशु को डस्टबिन में फेंका, कुत्तों ने नोंचा

कुत्तों ने नोच नोच कर शव को क्षत विक्षत कर डाला।

0

Banda: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले (Banda) में आज सुबह एक वीभत्स दृश्य देखने को मिला। जिस किसी ने इस दृश्य को देखा उसकी आँखे आश्चर्य से फ़टी की फ़टी रह गयी। बबेरू के सिंगरौर आवासीय इंटर कालेज औगासी रोड़ गेट के पास आज सुबह लोगों ने देखा कि एक नवजात शिशु को डस्टबिन से कुत्ते घसीटकर नोच नोच खा रहे थे, तभी मुहल्ले के लोगो ने देखकर प्रधान प्रतिनिधि को सूचना दी। मौके पर पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि ने पुलिस व तहसीलदार को फोन करके बुलाया। पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची।

सूचना पाकर तहसीलदार व लेखपाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुहल्ले के लोग तरह तरह के कयास लगाते और निर्दयी हत्यारन उसकी मां को कोसते रहे।

बबेरू प्रधान प्रतिनिध ने बताया की हाई फाई लोगो की यह काली करतूत है। 9 माह की नवजात शिशु बेटी को कचरा में फेंका गया। जिसे कुत्ते नोच नोच कर खा गए। आज सुबह एक दुध्मुहि बच्ची का क्षत विक्षत शव मिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here