इटावा : रेलवे ट्रैक पर युवती ने कूदकर की थी आत्महत्या, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार

0
Etawah girl committed suicide

यूपी के इटावा (Etawah) में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके उकसाने पर एक युवती ने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया।

युवक के उकसाने पर युवती ने की थी आत्महत्या

इटावा (Etawah) जिले में एक युवती के द्वारा ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। जिसने युवती को उकसाने का काम किया था। बताते चलें कि 17.2.2024 को वादी कुलदीप के द्वारा थाने में एक शिकायती पत्र दिया गया था जिसमें बताया गया था कि उसकी पुत्री सरिता ने 16.2.2024 को ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली थी। युवती के पास एक सुसाइड नोट बरामद किया गया था जिसमें युवती ने असित नाम के युवक पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लेना शुरू किया और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस के हत्या चढ़ा था आरोपी

भरथना (Bharthana) इलाके के कंधेशी पचार में रहने वाले कुलदीप के द्वारा थाने में उसकी युवती को उकसाकर आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लेना शुरू कर दिया। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस असित की तलाश कर रही थी तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की युवती को आत्महत्या के लिए उखाणे वाला आरोपी असित यादव कृष्णा नगर ओवर ब्रिज के पास में खड़ा हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा जहां आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत कानूनी कार्रवाई की और उसको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here