जौनपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा में धन उगाई करने वाले पांच गिरफ्तार

0
Jaunpur exam solver gang

जौनपुर: पुलिस भर्ती परीक्षा में धन उगाई करने वाले पांच गिरफ्तार

यूपी के जौनपुर (Jaunpur) में पुलिस टीम ने पांच ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो कि पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को पास करने के नाम पर ठगी कर रहे थे। जिनके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने के नाम पर लिए जा रहे थे रुपए

जौनपुर (Jaunpur) जिले मे पुलिस आऱक्षी भर्ती के लिए हो रही परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर अभ्यर्थियों से पैसे की वसूली करने वाले 05 अभियुक्तो को एसओजी और सर्विलांस की टीम ने गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से 04 प्रवेश पत्र,06 मोबाइल फोन,02 चेकबुक व एक क्रास चेक व एक स्कार्पियो गाड़ी बरामद किया गया है।परीक्षा पास कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से 6 से 8 लाख रुपये का लेनदेन किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने मामले को लेकर दी जानकारी

अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर पुलिस विभाग के स्तर से की जा रही शख्त कार्यवाई के तहत जौनपुर की पुलिस भी पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा के निर्देश में नकल विहिन कराने के संबंध में तथा परीक्षा में किसी भी प्रकार की धांधली रोकने के लिये एवं इस प्रतियोगी परीक्षा की शुचिता बनाये रखने के लिये जनपद में सर्विलांस,एसओजी, साइबर सेल,अभिसूचना इकाई द्वारा लगातार सूचना संकलित करते हुये सोशल मीडिया सेल द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।इसी क्रम में 17 फरवरी 24 को जनपदीय पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here