औरैया: मालगाड़ी से अचानक निकलने लगा धुंआ, रेलवे अधिकारियों में मचा हड़कंप

0
Auraiya fire in train

यूपी के औरैया (Auraiya) में रेलवे ट्रैक पर दौड़ती एक मालगाड़ी में अचानक से आग लग गई। जिसके बारे में जानकारी रेलवे प्रशासन को हुई तो रेलवे प्रशासन ने तत्काल रूप से मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाया।

रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही थी मालगाड़ी

औरैया (Auraiya) जिले में न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन के अधिकारियों में उस समय हड़कंभ मच गया जब अचानक से एक मालगाड़ी के बोगी में से धुंआ निकलने लगा। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर रेलवे अधिकारी पहुंचे और मामले को गंभीरता से लिया। बताते चलें कि इटावा से कानपुर के लिए एक मालगाड़ी रेलवे ट्रैक पर जाने के लिए रवाना हुई तभी अचानक से न्यू अछल्दा स्टेशन पर मालगाड़ी पहुंची तभी उसके एक डिब्बे में से धुंआ निकलने लगा। इस घटना की जानकारी जैसी ही रेलवे के अधिकारियों को हुई तो वैसे ही मौके पर टीम पहुंच गई। जहां पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आग पर काबू पाने का काम किया गया।

मालगाड़ी में जा रहा था कोयला

न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी की डिब्बे में लगी आग के मामले में पता चला कि उसके अंदर कोयले मौजूद थे जो की मालगाड़ी के जरिये ले जाया जा रहा था। तभी एक डिब्बे के अंदर से अचानक से धुंआ निकलने लगा। मालगाड़ी के डिब्बे मे से धुंआ निकलने के मामले में दमकल विभाग की टीम को जानकारी दी गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई जहां पानी की बौछार की गई और उसके बाद मालगाड़ी के डिब्बे में लगी आग पर काबू पाया जा सका। मालगाड़ी के डिब्बे में आग कैसे लगी इस मामले को लेकर रेलवे का अधिकारी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here