यूपी के मुरादाबाद (Muradabad) मे जनपद के अधिकारी इलाके का जायजा लेने के लिए पहुंचे यहां अतिक्रमणकारियों के द्वारा अतिक्रमण पाया गया जिसको लेकर अधिकारियों ने आदेश दिए कि दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटा लिया जाए नहीं तो कार्रवाई होगी।
अतिक्रमणकारियों को दो दिन का दिया गया समय
मुरादाबाद (Muradabad) के बिलारी नगर में हो रहे अवेध निर्माण और सड़कों पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर बिलारी प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बिलारी नगर का भ्रमण कर अतिक्रमणकारियों को दो दिन की चेतावनी दी हे। सीओ बिलारी एसडीएम बिलारी और ईओ ने किया नगर भ्रमण बिलारी नगर में गत वर्षो से लगातार हो रहे अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त दिखाई दिया है। उपजिलाधिकारी मनी अरोड़ा, क्षेत्र अधिकारी राजेश कुमार ,नगर पालिका अधिशासी अधिकारी रजनी सिंह ने नगर भ्रमण कर व्यापारियों दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील की तथा चेतावनी को अनसुना करने पर सख्त कार्यवाही करने की भी बात कही।
अतिक्रमण को लेकर उप जिलाधिकारी ने दी जानकारी
बिलारी उप जिलाधिकारी ने बताया की बिलारी नगर में अतिक्रमण कारियो ने इतना अतिक्रमण कर रखा है की चार पहिया वाहन बगैर रुके निकल ही नही सकता। इधर चुनाबी माहोल है तो अधिकारियों और राज नेताओं के काफिले आने जाने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। तब जा कर रास्ता बनाना पड़ता है। इससे पहले भी कई बार इन अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी। परंतु उस चेतावनी का इन लोगो पर कोई असर नहीं हुआ।














