हापुड़: आपसी कहासुनी में युवक ने की थी फायरिंग, पुलिस ने किया गिरफ्ता

0

यूपी के हापुड़ (Hapur) में पुलिस ने दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान फायरिंग करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की और उसको जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया।

दो पक्षों में मामूली कहासुनी होने पर हुआ था झगड़ा

हापुड़ (Hapur) जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हर्ष विहार में दो दिन पूर्व आपसी विवाद में फायर बिग्रेड में तैनात सिपाही और मोहल्ले में ही रहने वाले परिवार के लोग आमने सामने आ गए थे । जहाँ दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी थी ।पुलिस ने मुकदमा दर्ज फायरिंग करने वाले एक आरोपी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को लेकर दी जानकारी

नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रहस्पतिवार की शाम मोहल्ला हर्ष विहार इलाके में मारपीट और फायरिंग के संबंध में जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी। पूछताछ में पता चला कि दो पड़ोसियों के बीच आपस मे किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत कराया। लेकिन थोड़ी देर बाद कुछ लड़के हवा में गोली चलाकर भाग गए थे।जिनमे से एक आरोपी आयुष पुत्र रत्न पाल सिंह निवासी फखरपुर कवट्टा थाना खरखोदा जनपद मेरठ निवासी को अवैध हथियार के साथ मेरठ रोड फ्लाई ओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है वही अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here