इटावा: लोकसभा चुनाव से पहले बबलू शाक्य को सपा ने दी बड़ी जिम्मेदारी, बनाया सांसद प्रतिनिधि

0

लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के तरफ से सपा के जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यहां डिंपल यादव ने बबलू शाक्य को इटावा (Etawah) लोक सभा सीट से सांसद प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया है।

बबलू शाक्य को बनाया गया सांसद प्रतिनिधि

इटावा (Etawah) में सपा के जिला अध्यक्ष बबलू शाक्य को एक ओर बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी गई है। अब उनको सांसद प्रतिनिधि घोषित कर दिया गया है। बताते चलें कि मैनपुरी लोकसभा से समाजवादी पार्टी से सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने इसी साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बबलू शाक्य को एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी है। अबकी बार उन्हें इटावा लोकसभा सीट से सांसद प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया। बबलू शाक्य को सांसद प्रतिनिधि घोषित किए जाने को लेकर एक पंचायत अध्यक्ष के तरफ से नोटिस भी जारी किया गया।

बबलू यादव को संसद में प्रतिनिधि बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में दिखी खुशी

बबलू शाक्य को पिछली साल 2023 में सपा ने गोपाल यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर बबलू शाक्य को जिला अध्यक्ष घोषित कर दिया था। वही गोपाल यादव को सपा से प्रदेश सचिव बना दिया गया है। वही बबलू यादव को सांसद प्रतिनिधि बनाए जाने पर उनके पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी खुशी देखने को मिल रही है। समाजवादी पार्टी से जुड़े नेता उनका बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। बबलू शाक्य ने कहा है कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदारी को अच्छी तरीके से निभाने का काम किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here