गोरखपुर: कांग्रेसियों ने असम के मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

0

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (Gorakhpur) में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा के प्रति नाराज होते हुए दिखाई दिए और उन्होंने बीच सड़क पर पहुंचकर उनका पुतला फूंक कर जमकर प्रदर्शन किया।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हुए हमले को लेकर नाराज दिखें कांग्रेसी

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के तरफ से असम (Assam) से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की गई। लेकिन यात्रा के दौरान कई हमले हुए जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता और नेता इस वक्त काफी नाराज होते हुए दिखाई दे रहे हैं। ऐसा ही कुछ गोरखपुर (Gorakhpur) में भी देखने को मिला जहां पर कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर बीच सड़क पर पहुंचे जहां पर उन्होंने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा के प्रति अपनी नाराजगी जाहिर की और बीच सड़क पर उनका पुतला फूंककर जमकर प्रदर्शन किया।

असम के मुख्यमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा शांति का संदेश देने का काम करते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी और आप भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। इस यात्रा का मकसद है लोगों में प्यार मोहब्बत भरना। लेकिन असम के मुख्यमंत्री राहुल गांधी के इस काम से काफी परेशान है और वह चाहते हैं कि इस यात्रा को बाधित किया जाए। मुख्यमंत्री के द्वारा किए जा रहे घटिया कार्य को लेकर हम लोग अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here