सिद्धार्थनगर के केंद्रीय विद्यालय में मनायी नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जयंती

0
Siddharthnagar

Siddharthnagar: सिद्धार्थनगर के केंद्रीय विद्यालय में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की जयंती कार्यक्रम को पराक्रम दिवस के रूप मे मनाया। इस अवसर पर विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम को लेकर केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज शुक्ला द्वारा पूरे कार्यक्रम के विषय में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य नीरज शुक्ला ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के सौ बच्चों ने हिस्सा लिया है। बुद्ध विद्या पीठ व डायट से अध्यापकों को जजों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों का रचनातमक गुण सामने आयेगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों पर जो परीक्षा को लेकर प्रेशर है वह हटेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here