इटावा: वीडियो बनाकर नाबालिक बालक को कर रहा था ब्लैकमैल, पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

0
Etawah police good work

यूपी के इटावा (Etawah) में एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने कुकर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी वीरेंद्र कुमार 54 वर्षीय को गिरफ्तार करने का काम किया है। इसके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्यवाही की।

वीडियो बनाकर नाबालिक बालक को कर रहा था परेशान

इटावा (Etawah) जिले के सैफई मे सूचना दी गयी कि दो माह पूर्व जब उसका पुत्र खेत पर जा रहा था तो तभी 02 व्यक्तियों द्वारा उसके साथ कुकर्म कर वीडिया बनाया गया तथा वीडिया वायरल करने की धमकी देकर बार-बार उसके पुत्र के साथ कुकर्म करते रहे । सूचना पर थाना सैफई पर मु0अ0सं0 12/24 धारा 377/ 506 भादवि एवं 5g/6 पाक्सो एक्ट बढोत्तरी धारा 67 आईटी एक्ट पंजीकृत किया गया । जिसके क्रम मे कार्यवाही करते हुये थाना सैफई पुलिस द्वारा दिनांक 24.01.2024 को अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र सरमन सिंह निवासी गनी जाफरपुर थाना सैफई जनपद इटावा को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । वही आज पुलिस ने फरार चल दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने का काम किया है।

एसएसपी ने पकड़े गए आरोपी को लेकर दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि सैफई थाने में एक पीटा ने अपने बेटे के साथ कुकर्म के मामले मे रिपोर्ट दर्ज जिसको लेकर हमारी पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी को आज गिरफ्तार करने का काम किया गया। हमारी सैफई पुलिस थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमणशील थी । इसी दौरान प्राप्त आपराधिक अभिसूचना के आधार पर थाना सैफई पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालक के साथ कुकर्म करने वाले वांछित अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार पुत्र राजाराम को करहल बाईपास जाने वाले तिराहे से समय 08.30 बजे गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपों के खिलाफ मु0अ0सं0 12/2024 धारा 377/506 भादवि एवं 5g/6 पाक्सो एक्ट व 67 आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाने का काम किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here