कानपुर: धूप निकलते ही तापमान में दिखी गिरावट

0
Kanpur weather pic

उत्तर प्रदेश के कानपुर (Kanpur) में कड़ाके की ठंड के बीच अब लोगों को थोड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है यहां जैसे ही धूप निकली वैसे ही पारा 4 डिग्री बढ़कर 20 डिग्री पर पहुंच गया।

धीरे-धीरे ठंड से लोगों को मिल नहीं राहत

कानपुर (Kanpur) में लोग कड़ाके की ठंड से ठिठुरते हुई दिखाई दे रहे थे लेकिन अचानक से अब मौसम में गिरावट आते हुए दिखाई दे रही है। जिसकी वजह से लोगों को ठंड से राहत मिल रही है। बताते चलें कि आज मौसम में काफी बड़ा बदलाव देखने को मिला जहां तेज धूप निकली और पर 4 डिग्री बढ़कर 20 पर पहुंच गया। जिसके बाद लोगों को बड़ी राहत मिलती हुई दिखाई दी। आपको बता दे की कुछ दिन पहले शीत लहर और घने कोहरे की वजह से लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। लेकिन धूप निकलने के बाद अब लोगों को राहत मिल रही है।

मौसम को लेकर मौसम वैज्ञानिक ने दी जानकारी

सीएसए कृषि एवं प्रौ. विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि शहर न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से अभी भी 4 डिग्री सेल्सियस नीचे है। वहीं, अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगामी पांच दिनों में भी आसमान साफ रहेगा, बारिशकी कोई संभावना नहीं है। सुबह और रात्रि के समय कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहेगा। दोपहर में चमकदार धूप निकलने के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here