बिहार की सियासत में हलचल, नीतीश कुमार बदल सकते अपना पाला

0
Nitish Kumar

राजनीतिक गलियों से आये दिन कोई ना कोई खबर सामने आती रहती है। जहाँ इन दिनों बिहार की राजनीतिक माहौल में खूब गर्माहट छाया हुआ है। दरअसल, बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के एक बार फिर पाला बदलने की चर्चा जोरों -शोरो पर है। विपक्षी गठबंधन इंडिया के सूत्रधार रहे नीतीश कुमार आज सीएम पद से इस्तीफा देकर भाजपा के समर्थन से नई सरकार बना सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के रविवार सुबह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है।

नीतीश कुमार के करीबी सूत्र ने बताया कि नीतीश कुमार रविवार सुबह करीब 10 बजे जदयू विधायकों के साथ बैठक कर सकते हैं। इसके बाद वह राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं और शाम तक बिहार में बीजेपी के समर्थन से नई सरकार का गठन हो सकता है। नीतीश कुमार के साथ भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री भी शपथ ले सकते हैं। विधानसभा अध्यक्ष का पद भी भाजपा के कोटे में आ सकता है। प्रदेश भाजपा की भी सुबह नौ बजे बैठक होगी। भाजपा ने नीतीश को समर्थन का फैसला किया है, पर इसकी घोषणा नहीं की गई है।

वही अगर नीतीश कुमार आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर बीजेपी के साथ नई सरकार बनाते हैं तो 18 महीने के भीतर वह दूसरी बार पाला बदलेंगे। नीतीश ने अगस्त 2022 में भाजपा से गठबंधन तोड़कर राजद और कांग्रेस के साथ महागठबंधन की सरकार बनाई थी। तब उन्होंने भाजपा पर जदयू को तोड़ने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

सूत्रों ने कहा कि राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए रविवार को राज्यपाल सचिवालय को खोलने के लिए कहा गया है। सूत्रों ने दावा किया कि नीतीश कुमार ने कुछ दिन पहले ही करीबी सहयोगियों को अपने अगले कदम के बारे में बता दिया है। हालांकि, सीएम नीतीश ने अभी तक बिहार में राजनीतिक उथल-पुथल पर चुप्पी साध रखी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here