इटावा: नाबालिक बालक को ब्लैकमेल करना पड़ा महंगा, आरोपी पहुंचा जेल

0

यूपी के इटावा (Etawah) में नाबालिक बालक को परेशान करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए जेल तक पहुंचाने का काम किया गया।

शिकायती पत्र मिलने पर हुई कार्रवाई

इटावा (Etawah) जिले में एक नाबालिक बालक के साथ कुकर्म का मामला सामने आया था। यहां पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया ओर आरोपी को गिरफ्तार करने का काम किया है। बताते चलें कि सैफई (Saifai) थाने में एक सूचना दी गई जिसमें बताया गया कि उसके बेटे के साथ 2 महीने पहले कुछ लोगों ने खेत में ले जाकर गंदी हरकत की है। इस मामले को लेकर वह हमारे बेटे को लगातार ब्लैकमेल कर रहे हैं और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। वहीं पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेना शुरू किया और इस घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसके खिलाफ पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की।

आरोपी के बारे में एसएसपी ने दी जानकारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि हमारी पुलिस के संज्ञान में एक मामला आया था जिसमें बताया गया था कि एक नाबालिक बालक के साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया है और बालक को लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर परेशान करने का काम किया जा रहा है। इस मामले को हमारे पुलिस ने गंभीरता के साथ लिया और अपराधिक सूचना के आधार पर आरोपी को उझियानी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपों का नाम कुमार बताया गया जो कि सैफई इलाके का रहने वाला है। वहीं आरोपी के खिलाफ 377/506 और पास को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here