लखनऊ: दबंगों ने खेत पर काम कर रहे किसान की पीट-पीट कर कर दी हत्या

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से एक मामला सामने आया है। यहां पर एक किसान अपने खेत पर पानी लगाने का काम कर रहा था तभी दबंगों ने किसान की पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

दबंगों ने किसान को उतारा मौत के घाट

राजधानी लखनऊ (Lucknow) में एक किसान की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले के बाद पुलिस हरकत में आ गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। बतातें चले कि मामला रहीमाबाद के जमोलिया गांव की है। यहां के रहने वाले जगदेव पुत्र राजेश के साथ खेत में पानी लगा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि इस दौरान थार कार से चार व पांच लोग आये और राजेश को लाठी डंडों से बुरी तरह से मारने पीटने लगे। दबंगों ने तब तक पीटा जब तक की राजेश की मौत नहीं हो गई। उधर खेत पर काम कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना परिजनों को दी तो वह मौके की ओर दौड़ पड़े। जहां पर देखा राजेश की मौत हो चुकी थी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और आरोपियों को गिरफ्तार करने की परिवार के लोगों ने मांग की।

पुलिस अधिकारी ने घटना को लेकर दी जानकारी

रहीमाबाद के जमोलिया गांव मे रहने वाले राजेश नाम की व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस उपायुक्त पश्चिमी राहुल राज ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बाद बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। साथ ही थार को बरामद करने के बाद उसके चालक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पूछताछ के दौरान पता चला कि थार गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ है। हालांकि घटना स्थल पर मिले साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here