इटावा: ससुराल में बेटी का मिला शव, पिता ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

0
Etawah Woman's body found

यूपी के इटावा (Etawah) में घर के अंदर से पुलिस ने एक महिला का शव बरामद किया। इस मामले में लड़की की पिता ने अपनी दामाद पर लड़की की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

घर के अंदर पड़ा था महिला का शव

इटावा (Etawah) जिले में एक महिला का घर के अंदर मृत अवस्था में शव मिलने से परिवार के लोगों में कोहराम का मातम छा गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बताते चले कि मामला फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला हरिशंकर पुरम का है। यहां रहने वाले पवन कुमार उर्फ दीपक के साथ में उसकी पत्नी पूनम रहा करती थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। आज लड़की के पिता रामचंद्र सिंह ने अपनी लड़की पूनम के पास फोन लगाया तो उसने फोन नहीं उठाया। परिवार के लोगों को कुछ शक हुआ तो पूनम से मुलाकात करने के लिए उसके ससुराल में पहुंच गए। जहां देखा कि घर का ताला लगा हुआ था तो आसपास के घर से पूनम के घर में दाखिल हुए तो देखा कि पूनम मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंची जहां महिला के शव को कब्जे में लिया गया।

दामाद पर लड़की के पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पूनम नाम की महिला का घर के अंदर शव मिलने से उनके परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। पूनम के पिता रामचंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज से 11 साल पहले हमने अपनी बेटी पूनम के साथ पवन कुमार उर्फ दीपक के साथ में की थी। हमारा दामाद पवन लगातार हमारी बेटी के साथ मारपीट और परेशान करने का काम किया करता था। अतिरिक्त दहेज की मांग क्या करता था। पवन की बात मानकर हमने अपनी जमीन को भेज दिया और बाद में उसको रुपए दिए तो उसने एक गाड़ी खरीद ली। लेकिन कुछ दिन बाद उसको भी बेंच दिया। फिर बाद में हमारी लड़की को परेशान करने लगा और आज पता चला कि हमारी बेटी का पति कहीं भाग गया है और उसका शव घर के अंदर पड़ा हुआ है। हम चाहते हैं कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाए उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और जेल पहुंचाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here