इटावा: नहर में तैरती मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश

0
Dead Body

यूपी के इटावा (Etawah) में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश नहर में तैरती मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

नहर में तैर रही थी अज्ञात व्यक्ति की लाश

इटावा (Etawah) जिले में इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत काकरपुर नहर मे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जाँच पड़ताल शुरू की। बताते चले की नहर के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे सभी लोगों ने देखा कि एक व्यक्ति का शव नहर में तैरता हुआ दिखाई दिया। इस घटना के बाद आसपास के लोग काफी डर गए और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गए।

अज्ञात व्यक्ति की लाश की नहीं हो सकी शिनाख्त

नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने के बाद स्थानीय पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई। जहां पर देखा कि व्यक्ति का शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद नहर में तैर रहे शव को बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस काफी देर तक शव की शिनाख्त करती रही लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को देखकर यही लगता है कि काफी दिनों से शव नहर में पड़ा हुआ था जिसकी वजह से व्यक्ति के शव की बॉडी काफी फूल गई थी। पुलिस लगातार अज्ञात व्यक्ति के मिले शव की शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here