हरदोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता

0
Hardoi

Uttar Pradesh: हरदोई जनपद (Hardoi) में अवैध असलाह बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। अवैध शस्त्र बनाने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार करके आवश्यक विधिक कार्रयवाई की है। हरदोई (Hardoi) पुलिस ने तीन अवैध तमंचे, दो बंदूक, एक अर्ध निर्मित पांच जिंदा व पांच कारतूस 315 बोर के बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी के नेतृत्व में जनपद में अवैध असलहों के खिलाफ हरदोई पुलिस के द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के अंतर्गत कार्य किया जा रहा है।

हरदोई जनपद (Hardoi) की कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत काफी दिनों से अवैध शास्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस के द्वारा खुलासा किया गया है। खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने बताया कि भारी मात्रा में अवैध अर्धनिर्मित शस्त्र बरामद किए हैं। मुखबिर की सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शास्त्र बनाने वाली फैक्ट्री पर छापामारी के दौरान दो अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here