यूपी के इटावा (Etawah) में पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर एक के बाद एक कार्रवाई कर रही है। यहां पुलिस ने एक वीडियो वायरल होने पर दो लोगों को हिरासत भी लिया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा।
दो लोगों का फायरिंग करते हुए वीडियो हुआ था वायरल
इटावा (Etawah) जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मूड पर है। यहां पुलिस लगातार इलाकों का जायजा ले रही है और लोगों से अपील कर रही है कि जनपद में किसी भी तरीके का माहौल खराब ना हो। लेकिन उसके बावजूद भी कुछ लोग हरकतों से आवाज नहीं आ रहे हैं। नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर पुलिस कार्रवाई करती हुई भी दिखाई दे रही है। ऐसा ही एक मामला बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत से सामने आया है। यहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जहां लाइसेंसी बंदूक से हवाई फायरिंग की गई थी। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया और दो अभिक्तों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का काम किया।
अभियुक्तों के बारे में एसएसपी ने दी जानकारी
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इलाकों में शांति व्यवस्था बनाई जा सके और शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराया जा सके इस पर पूरी तरीके से ध्यान दिया जा रहा है। वही एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दो लोग लाइसेंसी बंदूक के साथ हवाई फायरिंग करते हुए दिखाई दिए थे। इस मामले को गंभीरता के साथ लिया गया और दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े अभियुक्तों के पास से लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गयी तो शस्त्र धारक भगवंत सिंह पुत्र राम लखन निवासी ग्राम खितौरा थाना बकेवर जनपद इटावा के यहां भागवत कथा का आयोजन था जिसमें दिनांक 21.3.2024 को कंस वध के समय उनके यहां ऐसी पुरानी परंपरा है कि एक मटकी को टांग कर फायर कर फोड़ते हैं वही किया गया था।














