हापुड़: पुलिस ने OYO होटल पर मारा छापा, हिरासत में लिए चार जोडे

0
Oyo hotel

यूपी के हापुड़ (Hapur) में पुलिस के द्वारा ओयो (OYO) होटल पर छापेमारी की गई। इस दौरान पुलिस ने होटल के अंदर से चार जोड़ों को बरामद किया। इस मामले के बाद सभी को हिरासत में लिया गया। वहीं परिवार के लोगों को इसकी सूचना दी गई।

आपत्तिजनक हालत में मिले जोड़े

हापुड़ (Hapur) जिले में थाना धौलाना क्षेत्र में पुलिस ने छापामारी की तो होटल में अफरा-तफरी मच गई। अलग-अलग कमरों से जोड़े भागने लगे लेकिन, पुलिस ने अलग -अलग कमरों से चार जोड़ों को पकड़ लिया।जो आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए। पुलिस नें सभी को हिरसात में लेकर पहुंची। जहाँ सभी के परिजनों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। बताते चले कि पुलिस यहां समय-समय पर छापेमारी करती रहती है। वही जो भी लोग हिरासत में लिए जाते हैं उनके परिवार के लोगों को बुलाया जाता है और चेतावनी देकर फिर छोड़ दिया जाता है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने होटल में मारी थी रेड

OYO होटल में छापेमारी को लेकर पुलिस नें बताया कि 112 नंबर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी, धौलाना तहसील कार्यालय से चंद कदमो की दुरी पर स्थित एक oyo होटल में कुछ जोड़े अनैतिक कार्य कर रहे है। इसके बाद सूचना पर पहुंची 112 की टीम नें होटल पर छापा मारते हुए कार्यवाही की है। जहाँ से 112 की पुलिस टीम नें चार जोड़ो को आपत्तिजनक स्थिति में अलग -अलग रूम से हिरसात में लिया है। पुलिस की इस कार्यवाही से अन्य होटल संचालको में हड़कम मच गया। वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा है कि हमारी पुलिस आगे भी इसी तरीके से होटल पर छापेमारी करती रहेगी और जो भी लोग हिरासत में लिए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here