इटावा: महिला से दिनदहाड़े बदमाशों ने छीनी चैन, सीसीटीवी में घटना क़ैद

0
Etawah live loot

यूपी के इटावा (Etawah) में दिनदहाड़े एक महिला से बदमाशों के द्वारा चैन छीनने का मामला सामने आया है। इस मामले को पुलिस ने गंभीरता के साथ लेना शुरू किया और बाइक सवार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश

इटावा (Etawah) जिले में बाइक सवार बदमाशों के द्वारा एक महिला से सोने की चैन छीनने का मामला सामने आया है। इस घटना के बात पुलिस हरकत में आई और जाँच पड़ताल शुरू कर दी। बता तें चले कि मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के बलराम सिंह चौराहे के पास का है यहां एक महिला ई रिक्शा पर सवार होकर आती है और सड़क किनारे उतरती है। तभी अचानक से एक सवार होकर दो बदमाश आते हैं और महिला को अकेला पाकर उसके गले में पड़ी सोने की चेन को छीन कर फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद महिला शोर मचाती है तब तक बाइक सवार लूटेरे फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट जाते है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक सवार बदमाश

बलराम सिंह चौराहे पर राह चलती महिला की गली से सोने की चैन छीनने से जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। पुलिस ने सड़क किनारे लगी सीसीटीवी फुटेज को चेक किया तो उसमें बाइक सवार बदमाश किया हो गए। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा गया है कि महिला ई रिक्शा से उतरती है तभी बाइक से बाहर हाई स्पीड में आती है और महिला के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो जाते हैं। इस घटना के बाद महिला थाने में पहुंचती है और अपने साथ घटी लूट की घटना के बारे में जानकारी देती है। पुलिस की मामले को गंभीरता से लेना शुरू करती है और कहती है कि जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here