Banda: खेतों की रखवाली करने गए किसान की धारदार हथियार से हमला कर की हत्या

0

उत्तर प्रदेश: बाँदा जनपद (Banda) के मरका थाना क्षेत्र के पिंडारन गांव में खेतों की रखवाली व सिंचाई करते समय एक 60 वर्षीय वृद्ध किसान के सिर पर अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, जिसकी घटना स्थल पर मौत हो गयी। परिजनो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।

घटना मरका थाना क्षेत्र के बाकल हार की है, जिसमें मरका थाना क्षेत्र पिंडारन गांव निवासी प्रेमचन्द्र उर्फ कल्लू पुत्र हरी सिह उम्र 60 वर्ष बुधवार की रात बाकल हार अपने खेतों की रखवाली व सिंचाई करने गया था। तभी अज्ञात लोगों ने वृद्ध के ऊपर धारदार हथियार व लाठी डंडों से हमला कर वृद्ध को मौत के घाट उतार दिया। जब सुबह परिजनों ने जाकर देखा तो वृद्ध झोपडी पर नही था। जहां खेतो मे पानी लगाये था ,वहा जाकर देखा गया तो वृद्ध का शव पडा मिला।

परिजनो ने शव को देखते ही घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर मरका थाना प्रभारी व सीओ राजवीर सिंह ने पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड टीम के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। उधर मरका पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। वहीं परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर के अनुसार अज्ञात पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here