बलिया: सड़क निर्माण में दबंग प्रॉपर्टी डीलर और आराजक तत्वों ने पैदा किया अवरोध

0

उत्तर प्रदेश: बलिया जनपद (Ballia) के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र से है, जहां एक सड़क निर्माण में कुछ दबंग प्रॉपर्टी डीलर और आराजक तत्वों द्वारा अवरोध पैदा कर रहे हैं। दबंग भू माफिया सड़क निर्माण को रोकने मे जुटे हुये है। सड़क निर्माण का कार्य अवरुद्ध होने से ग्रामीणो को आवाजाही मे भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मामला बलिया जनपद (Ballia) के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र का है, जहां दक्षिणी पुलिस चौकी के सामने सैयद बाबा की मजार की ओर जाने वाली सड़क आर सी सी रोड है। वर्षों पहले बनी ये सड़क अब क्षतिग्रस्त हो चुकी है और ये संसद निधि से सड़क बनाने के पास है। जिसका नव निर्माण हो रहा है, लेकिन कुछ स्थानीय दबंग भू मफियाओं ने स्थानीय पुलिस से मिलीभगत कर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। सड़क निर्माण न होने से लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग ख़राब सड़क और अर्धनिर्मित सड़क पर चलने को मजबूर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here