डुमरियागंज मंदिर चौराहे के पास मिला शव

0

सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज (Dumariyaganj) मंदिर चौराहे के पास डुमरियागंज से पूर्व विधायक स्वर्गीय कमाल यूसुफ़ मलिक के घर के पीछे गड्ढे में एक युवक मृत अवस्था में मिला। युवक की मौत संदिग्ध हालात में हुई। मृतक युवक की पहचान नगर पंचायत डुमरियागंज के वार्ड नंबर 15 गांधीनगर मनीराम यादव के रूप में हुई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची डुमरियागंज (Dumariyaganj) पुलिस ने शव काे कब्जे में ले लिया और आगे की करवाई में जुट गई।

सूचना मिलने पर मौके पर परिजन भी पहुचे गए। मृतक की मां ने बताया कि मेरा बेटा कल घर पर ही था। खाना खा करके चाय पीने के लिए कह कर घर से निकला था। हमकों सूचना मिली कि आपका बेटा यहाँ पड़ा मिला है। मेरे बेटे को मारा गया है। वही इस मामले को लेकर CO डुमरियागंज अखिलेश वर्मा ने बताया कि डेड बॉडी का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here