जाने फरवरी 2024 की टॉप-कार, पहले नंबर पर रही मारुती……

0
Know the top car of February 2024

भारतीय बाजार में एसयूवी सेगमेंट के साथ ही कई और सेगमेंट की कारों की मांग बहुत ज्यादा रहती है। इनमें सेडान से लेकर हैचबैक सेगमेंट तक की कारें शामिल हैं। आइए जानते है की February 2024 के दौरान देश भर में किन Hatchback Cars की बिक्री सबसे ज्यादा हुई है और Top की लिस्‍ट में कौन कौन सी कंपनियों की कौन सी कारें शामिल हुई हैं। आइए जानते हैं।

Maruti Wagon R

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार में लंबे समय से वैगन आर हैचबैक कार को ऑफर किया जाता है। फरवरी 2024 के दौरान भी यह कार अन्‍य Hatchback Cars के मुकाबले सबसे ज्‍यादा पसंद की गई। मारुति की वैगन आर की बीते महीने में कुल 19412 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी ने 16889 यूनिट्स की बिक्री की थी।

Maruti Swift

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट बिक्री के मामले में तीसरे नंबर पर रही। इस हैचबैक कार की फरवरी 2024 के दौरान कुल 13165 यूनिट्स की बिक्री हुई। फरवरी 2023 में इसकी कुल 18412 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। बिक्री के मामले में इस कार की बीते महीने में 28 फीसदी कम बिक्री हुई।

Maruti Alto

मारुति ऑल्‍टो की बिक्री में भले ही गिरावट आई हो, लेकिन अभी भी यह भारत में काफी पसंद की जाती है। बीते महीने इस हैचबैक कार की कुल 11723 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि पिछले साल इस कार को 18114 ग्राहकों ने खरीदा था।

Tata Tiago

हैचबैक कारों की बिक्री की लिस्‍ट में टाटा टियागो पांचवें पायदान पर रही। इस कार को फरवरी 2024 के दौरान 6947 ग्राहकों ने खरीदा। जबकि पिछले साल फरवरी महीने में इसकी कुल बिक्री 7457 यूनिट्स हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here