पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में एडमिट

महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुणे शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

0

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) को बुखार और सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुणे शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। अस्पताल के अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) को बुधवार को भारती अस्पताल (Bharti Hospital) में भर्ती कराया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार है और सीने में संक्रमण है। उनकी हालत स्थिर है। उनका उपचार किया जा रहा है और वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।’

बता दें कि प्रतिभा पाटिल (Pratibha Patil) भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थीं। उन्होंने 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर सेवाएं दीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here