फैशन डिजाइनर रोहित बल की बिगड़ी तबियत

0
Fashion designer Rohit Bal

मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित बल इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। मिल रही जानकारी के अनुसार वो फिलहाल आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।

बता दें कि श्रीनगर में जन्मे रोहित बल ने अपना करियर 1986 में शुरू किया और वह देश के सबसे प्रसिद्ध फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। 62 वर्षीय रोहित बल कथित तौर पर शराब की लत से जूझ रहे थे और समय-समय पर रीहैब के लिए आते जाते रहते थे। पिछले साल नवंबर में रोहित बल की हालत काफी खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here