मैनपुरी: हड्डी रोग विशेषज्ञ के खिलाफ सड़कों पर उतरे दिव्यांग

0

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में हड्डी रोग विशेषज्ञ के खिलाफ भारी संख्या में दिव्यांग एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। उन्होंने यहां विभाग में तैनात हड्डी रोग विशेषज्ञ पर आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।

दिव्यांगों ने हड्डी रोग विशेषज्ञ पर लगाया धांधली का आरोप

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में भारी संख्या में बीजेपी दिव्यांग समिति के PWD तिराहे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने रोड जाम कर स्वास्थ्य विभाग में मौजूद हड्डी रोग विशेष और सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। बताते चलें कि बीजेपी दिव्यांग समिति के लोगों ने PWD तिराहे पर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर शुक्ला और उनके लिपिक गीता पर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर धांधली का आरोप लगाया। कहा कि हम लोग अगर दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास जाते हैं तो वह प्रमाण पत्र बनवाने के नाम पर हमें परेशान करते हैं और धांधली की बात करते हैं। इसीलिए मजबूरन हम लोगों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

दिव्यांगों के प्रदर्शन को खत्म कराने पहुंचा प्रशासन

PWD तिराहे पर बीजेपी दिव्यांग समिति के द्वारा प्रदर्शन किए जाने को लेकर जब जानकारी प्रशासन को हुई तो पुलिस प्रशासन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पर उन्होंने प्रदर्शन कर रहे हैं दिव्यांग समिति के लोगों को समझने की कोशिश की। वही दिव्यांग समिति के जिला अध्यक्ष राम मोहन शुक्ला ने बताया है कि इस वक्त दिव्यांगों को परेशान किया जा रहा है और इसीलिए हम लोग यहां सड़क जामकर प्रदर्शन कर रहे हैं। वही मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी काफी देर तक दिव्यांगों को समझने की कोशिश करते रहे उन्होंने कहा कि अगर आपकी जो भी समस्या है उस समस्याओं को सुना जाएगा उसको गंभीरता से लिया जाएगा और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद दिव्यांगों ने हंगामा को शांत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here