मैनपुरी: महंगाई-बेरोजगारी से परेशान हुए पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोग, डीएम से की मांग

0
Mainpuri purv Sainik prakosh

यूपी के मैनपुरी (Mainpuri) में महंगाई और बेरोजगारी से परेशान होकर सारी संख्या में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोग जिला अधिकारी के कार्यालय पर पहुंच गए और यहां उन्होंने डीएम के RO को एक ज्ञापन पत्र देते हुए महंगाई बेरोजगारी पर रोक लगाने की मांग की।

महंगाई-बेरोजगारी को लेकर परेशान दिखें पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोग

मैनपुरी (Mainpuri) जिले में पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम किया। यहां उन्होंने दोनों सरकारों की वजह से अपनी नाराजगी जाहिर की और बताया कि देश में लगातार बेरोजगारी महंगाई बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। सरकार महंगाई बेरोजगारी पर रोक बिल्कुल नहीं लगा पाई है। आज देश के युवा वर्ग रोजगार के लिए दर-दर भटक रहा है लेकिन उसको रोजगार नहीं मिल रहा है। सरकार ने रोजगार देने का वादा किया था लेकिन सरकार ने रोजगार छीन लिया है। सरकार बेरोजगारी महंगाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है जिसकी वजह से युवा वर्ग काफी परेशान है।

पेपर लीक मामले पर सरकार को ठहराया दोषी

पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि उत्तर प्रदेश में जितने भी पेपर हो रहे हैं वह लगातार लीक हो रहे हैं। यह सब सरकार की वजह से हो रहे हैं सरकार ने वादा किया था कि पेपर आउट नहीं होंगे लेकिन लगातार पेपर आउट हो रहे हैं। जिस नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को काफी परेशानी हो रही है। वहीं किसानों को लेकर कहा कि सरकार में किसान लगातार मरा जा रहा है। सरकार ने एमएसपी की गारंटी दी थी उसको पूरा नहीं किया है। देश में हर वर्ग का लोग परेशान है क्योंकि नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है और किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। वही अग्नि वीर योजना को लेकर कहा कि यह देश के लिए सबसे खतरनाक है। वहीं सरकार से हम लोग मांग कर रहे हैं की अग्नि वीर योजनाओं को रद्द किया जाए और जिस तरीके से पहले भर्तियां हुआ करती थी वैसे ही भर्तियां हो। इन्ही सब बातों को लेकर ज्ञापन पत्र सौंपा गया है और शासन से मांग की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here