दिल्ली के गीता कॉलोनी की एक इमारत में लगी भयंकर आग

आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया।

0

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, यहाँ के गीता कॉलोनी इलाके में आज यानी गुरुवार की सुबह एक बहुमंजिला इमारत में भयंकर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियों को मौके के लिए रवाना किया गया।

दमकल विभाग के मुताबिक, आग गाती कॉलोनी इलाके के शास्त्री नगर स्थित एक चार मंजिला इमारत में लगी थी। घटनास्थल से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जबकि अभी तक मिली सूचना के मुताबिक इस घटना में चार लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने मृतकों की पहचान 30 वर्षीय मनोज, 28 वर्षीय सुमन और पांच और तीन वर्ष की दो बच्चियां भी शामिल हैं।

पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि आग इमारत की पार्किंग में लगी और उसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपने कब्जे में ले लिया। जिस इमारत में आग लगी वह एक संकरी गली के अंदर थी, इसलिए दमकल विभाग को रेस्क्यू ऑपरेशन को कर पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दमकल विभाग ने इमारत से 9 लोगों को सुरक्षित निकाला है, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। आग किन कारणों से लगी इसकी अभी जांच हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here