Thursday, December 29, 2022
Homeन्यूज़अंतरराष्ट्रीयकंबोडिया के होटल में आग लगने से 10 की मौत, वीडियो वॉयरल

कंबोडिया के होटल में आग लगने से 10 की मौत, वीडियो वॉयरल

कंबोडिया के एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 से अधिक घायल हो गए हैं। दमकलकर्मियों ने कंबोडिया के पोइपेट में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में एक बड़ी आग पर काबू पा लिया है।

पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में करीब 50 लोगों के फंसे होने की खबर है क्योंकि आग कई घंटों तक भड़कती रही।घटनास्थल से एक वीडियो वायरल हुआ है, घटनास्थल के चौंकाने वाले फुटेज में लोगों को पांचवीं मंजिल से आग से बचने के लिए कूदते हुए देखा गया है।

व्यापक क्षति के अलावा इमारत के आंशिक रूप से गिरने की सूचना मिली थी, जबकि दमकलकर्मियों ने बाद में आग पर लगभग 70% नियंत्रण का दावा किया था। इमारत के कुछ अन्य हिस्सों को भी आग में कई घंटों तक खतरनाक रूप से जलते देखा गया था, यह आग आधी रात (5pm GMT) के आसपास लगी। समाचार लिखे जाने तक इमारत में अभी भी करीब 50 लोगों के फंसे होने की आशंका है। स्थानीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे (1.30 बजे GMT) कुल 53 लोगों को बचाया गया था तब तक भी आग लगी हुई थी। आग बुझाने क लिए दमकलकर्मियों के साथ साथ स्थानीय निवासी भी जुट गए। परन्तु आग बहुत भयंकर थी।

सोशल मीडिया पर अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि आग होटल और कैसीनो परिसर में लगभग छह घंटे से “अनियंत्रित” जल रही थी, एक वीडियो क्लिप में छत का एक बड़ा हिस्सा अभी भी जलता हुआ दिख रहा है। पोइपेट के मेयर कीट होल के एक बयान में कहा गया है: “अभी तक, आग तेजी से जल रही है और कितना नुकसान हुआ है, इसका अभी तक अनुमान नहीं लगाया जा सका है।” बंतेई मीनचे प्रांत के गवर्नर ओउम रथ ने स्थानीय मीडिया से पुष्टि की कि वह अग्निशमन अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं और आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments