दिल्ली के शाहदरा इलाके में लगी भीषण आग, चार लोगों की मौत

अस्पताल में 2 बच्चों और एक पति पत्नी सहित 4 की मौत हो गई है। बाकी अभी और हॉस्पिटल में भर्ती हैं।

0

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, यहाँ के शाहदरा इलाके में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गयी। यह आग तड़के सुबह करीब 4 बजे लगी थी। जहाँ आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। आग की खबर मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, आग आज सुबह बिल्डिंग की पार्किंग से शुरू हुई। जो बढ़कर ऊपरी मंजिल तक पहुंच गई। फायर डायरेक्टर अतुल गर्ग ने बताया की फायर कंट्रोल रूम को 5:27 पर कॉल मिली थी। मौके पर एसिस्टेंट डीविजनल ऑफिसर सुमित तहलान, एसटीओ प्रवीण और अनूप सहित लगभग 45 फायर कर्मियों की टीम ने बिल्डिंग में रहने वाले 8 लोगो को निकालकर पास के अस्पताल में पहुंचाया।

बाद में पता चला की अस्पताल में 2 बच्चों और एक पति पत्नी सहित 4 की मौत हो गई है। बाकी अभी और हॉस्पिटल में भर्ती हैं। पांच लोगों को पार्किंग एरिया के पिछले हिस्से में बने कमरे से निकाला गया और तीन लोगों को पहली मंजिल से निकाला गया। आग पार्किंग वाले हिस्से में लगी थी जिसमें कार और बाइक भी जल गई। ऊपर के फ्लोर पर धुआं पहुंच गया था। जिसकी वजह से लोग बेहोश हो गए थे। मृतकों में दो बच्चे और एक महिला बुरी तरह झुलस गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here