उभाव: दो किन्नरो के काटे बाल, थूक चटवाने का लाईव वीडियो वायरल

0

उत्तर प्रदेश: यू पी के बलिया (Ballia) के उभाव क्षेत्र (Ubhaav) में अधिकार को लेकर किन्नरो के दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरो के एक गुट ने कुछ दबंगो की मदद से दो किन्नरो को रास्ते मे गाड़ी रोक जबरन उठा लिया। विरोध करने पर दोनो किन्नरो के बाल काटे गये।

दबंगो का इसी से मन नहीं भरा। दबंगो ने किन्नर से चप्पल पर थूक कर चटवाया। जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाने में किन्नरो के हंगामे के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कई लोग हिरासत में लिये गये है। पुलिस दबंगो से पूछताछ कर रही है।

यह दोनों किन्नर रूपा और नैना किन्नर है, जिनके बाल काटकर और चप्पल पर थूक कर चाटने का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल यह किन्नर शादियों के मौके पर और बधाई में नाच गाकर दो पैसा कमाने के लिए आये थे। बलिया के उभाव (Ubhaav) में किन्नरो के एक गुट के साथ मिलकर रह रहे थे। यह बात किन्नरों के दूसरे गुट को नगवार लगी।

पीड़ित किन्नरो की माने तो शहर में बधाई गाने जाते वेक्त रास्ते मे कुछ लोग उन दोनों किन्नरो को गाड़ी रोककर जबरन अपने साथ ले गए। अब उनके बाल काटकर उनको चप्पल पर थूक कर चटवाय गया। अब दबंग फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे है और यहां से चले जाने का दबाब बना रहे रहे। फिलहाल पुलिस की माने तो उभाव (Ubhaav) थाने में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कई लोगो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है। पुलिस की जाँच में किन्नरो के दो गुट में क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद सामने आए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here