कुरावली पुलिस ने दो शराब माफिया किए गिरफ्तार

0

Kurawali: क्षेत्र में काली नदी के किनारे बाले ग्रामों में भट्टी चला कर तैयार किए जाने वाली अवैध देशी शराब पर अंकुश लगाने के लिए थाना पुलिस ने छापा मार कार्रवाई शुरू कर दी है l छापा मार कार्रवाई के दौरान दो शराब कारोबारियों को उसी समय मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार भी कर लिया l जिससे शराब माफिया में हड़कंप मच गया है तथा पुलिस ने दोनों शराब कारोबारी को कार्रवाई करते हुए जेल भी भेज दिया है l 

   
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। तभी सिरसा अंडर पास पर ग्राम सिरसा निवासी ने भगवंत तथा कमलेश पुत्र रक्षपाल कोशराब की बिक्री करते पकड़ लिया l जो आने जाने वाले राहगीरों को चोरी छिपे कच्ची शराब बेंच रहे थे। बताये गये स्थान पर पुलिस ने दोनो शराब विक्रेताओं को बीस-बीस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया था l जिनके विरुद्ध आवकारी अधिनयम 60/72 का मुकदमा दर्ज कर न्यायालय मे पेश किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here