बबेरू: दबंग ने रास्ते पर बनाई दीवार, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

0

Banda district: बांदा जनपद के बबेरू तहसील (Baberu) क्षेत्र अंतर्गत ममसी खुर्द गांव के ग्रामीणों ने आज बुधवार को बबेरू तहसील पहुंचकर एसडीएम कार्यालय पर दबंग के द्वारा सीसी रोड की रास्ता के आगे रास्ता बंद कर पक्की बनाकर कब्जा कर लिया गया है। जिसके संबंध में ग्रामीणों ने दबंग के खिलाफ एसडीएम नमन मेहता को ज्ञापन सौंपा है।

उन्होंने बताया कि दबंग लेखपाल की सांठ गांठ से सीसी रोड के आगे रास्ता बंद कर दिया गया है। उन्होंने रास्ता अवरुद्ध कर ईंटों की पक्की दीवार खड़ी कर दी। जिससे सभी ग्रामीण आक्रोशित हैं। यह रास्ता प्राथमिक विद्यालय कन्हाई का पुरवा प्राथमिक पाठशाला में लोकसभा तथा विधानसभा स्तर का मतदान को लेकर बूथ बनाया जाता है। इस रास्ते पर कमासिन से होते हुए ममसी, खुर्द सिंहपुर, कर्वी, चित्रकूट, मानिकपुर के लिए आवा गमन रहता है। रास्ता बंद हो जाने से रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिसको हटाए जाने व रास्ता को खोले जाने की मांग को लेकर कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

इस बार दुबारा आज एसडीएम बबेरू (Baberu) को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में आस्वस्त किया गया है कि तहसीलदार को भेज कर जांच कर रास्ता हटाया जायेगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अगर हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम ऊपर के अधिकारियों से मिलेंगे और समस्या सुनेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here