हरदोई में खूनी रिश्ते हुए तार तार, भाई ने भाई को तारा मौत के घाट

0

उत्तर प्रदेश: हरदोई जनपद (Hardoi) में खूनी रिश्तेदार तार तार होने का मामला सामने आया है। जनपद की कुरसठ ग्राम सभा में भाई ने लाठी से प्रहार करके भाई को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आनन फानन में घायल को इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हरदोई जनपद (Hardoi) की कुरसठ ग्राम सभा में मामूली बात पर भाई-भाई में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे भाई पर लाठी से प्रहार कर दिया। लाठी से प्रहार करने के बाद भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृतक घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन बिंदुओं पर हरदोई पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here