बलिया: धरने पर बैठी महिलाओं ने प्रशासन को दी आत्मदाह करने की चेतावनी

0
Ballia

Ballia: योगी सरकार में न्याय नही मिलने पर धरने पर बैठी महिलाओं ने शासन प्रशासन को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। मामला बैरिया थानांतर्गत बैजनाथ छपरा गांव का है। धरने पर बैठी महिलाओ और उनके परिजनों का आरोप है कि भूमाफिया अमिताभ और शराब तस्कर चंद्रशेखर वर्मा व उसके भाई विजय वर्मा द्वारा तहसील कर्मियों से मिलकर हम महिलाओ और परिजनों पर 6 फर्जी मुकदमे कराए गए है। आरोप है कि भूमाफिया हमारी जमीन हड़पना चाहते है। बताइए सच होने के बाद भी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। पिछले कई सालों से हम महिला प्रताड़ित है। यही नहीं पीड़ित महिलाओं ने कहा कि अगर शासन प्रशासन हमें न्याय नहीं दिलाता है तो हम आत्मदाह करने के लिए मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here