लोगों की समस्याओ का समाधान कराने में जुटे कैप्टन वैभव सिंह

0

Ballia: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजनैतिक पार्टीया जनता से जनसंपर्क कर रही है। वहीं दूसरी तरफ कैप्टन वैभव सिंह (Captain Vaibhav Singh) स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली समेत तमाम समस्याओं से लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में जुटे है।

बलिया लोकसभा सीट से अभी तक बीजेपी हो या सपा किसी ने अपना उम्मीदवार घोषित नही किया है। भारतीय जननायक पार्टी से कैप्टन वैभव सिंह (Captain Vaibhav Singh) ने अपना ताल ठोका है। इस दौरान उन्होंने तमाम समस्याओं से जूझ रहे पीड़ित जरूरतमंद लोगों के पास पहुच कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करवा रहे हैं।

कैप्टन वैभव सिंह का दावा है कि बेरोजगारी और शिक्षा का अभाव उनके चुनाव का प्रमुख मुद्दा है। उन्होने कहा कि बलिया के नौनिहालों को समुचित शिक्षा, सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधायें और युवाओं को रोजगार के लिये चुनावी संघर्ष कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here