मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए मुख्यमंत्री

0
Naib Singh Saini

हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) हरियाणा के नए सीएम होंगे। राज्य में 2 डिप्टी सीएम होंगे। अनिल विज और भव्य बिश्नोई को ये जिम्मेदारी दी गई है। जहाँ आज शाम 5 बजे नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा।

जाने कौन हैं नायब सिंह सैनी?

नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। वह ओबीसी समुदाय से आते हैं। साल 1996 में नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) को राज्य में बीजेपी संगठन की जिम्मेदारी मिली थी। इसके बाद 2002 में उन्हें भाजयुमो का जिला महामंत्री बनाया गया। साल 2012 में सैनी को अंबाला बीजेपी का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद नायब सिंह सैनी का प्रमोशन होता गया और वह 2014 में नारायणगढ़ से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 2016 में सैनी को खट्टर सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया था।

नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) को मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) का करीबी माना जाता है। साल 2019 में वह कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। वह संसद के श्रम संबंधी स्थायी समिति के सदस्य भी हैं। नायब सिंह सैनी (Naib Singh Saini) को 2023 में प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई थी। वह अक्सर मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) के साथ कार्यक्रमों में देखे जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here