हरियाणा से बड़ी खबर, Manohar Lal Khattar अपने पद से देंगे इस्तीफा

0
Manohar Lal Khattar

हरियाणा की राजनीतिक गली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) अपने पद से इस्तीफा देंगे। कहा जा रहा है कि मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) को करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वाने की तैयारी चल रही है। नए नामों में नायब सैनी और संजय भाटिया का नाम चर्चा में है।

खबर ये भी है कि हरियाणा की भाजपा सरकार का मंत्रिमंडल आज सामूहिक इस्तीफा दे सकता है। इसके बाद नए सिरे से हरियाणा सरकार का मंत्रिमंडल गठित किया जाएगा। जननायक जनता पार्टी को मंत्रिमंडल से अलग करने के लिए रणनीति बनाई गई है। मतलब अब हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी और जेजेपी का गठबंधन नहीं रहेगा। नए मंत्रिमंडल में जेजेपी शामिल नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here