Uttar Pradesh: हरदोई जनपद में विद्युत विभाग (Hardoi Electricity Department) की टीम ने वन विभाग के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया। हमले के बाद विद्युत विभाग के कर्मचारी मौके से फरार हो गए। दरअसल विद्युत विभाग के कर्मचारियों के द्वारा वन विभाग के पेड़ों को चोरी से कटवाए जा रहा था, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा वन विभाग की टीम को दी गई थी।
सूचना मिलने के बाद मौके पर जब वन विभाग की टीम पहुंची तो वहां पर विद्युत विभाग (Hardoi Electricity Department) के जेई की मौजूदगी में वन विभाग के पेड़ों को कटवाया जा रहा था। जब वन विभाग के कर्मचारियों ने पेड़ न काटने की हिदायत दी तो विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने वन विभाग की टीम पर हमला बोल दिया। हमले के बाद मौके से फरार हो गए। हरदोई शाहाबाद शिरोमणि नगर मार्ग पर वन विभाग के पेड़ों को विद्युत विभाग की टीम के द्वारा कटवाया जा रहा था।
वन विभाग के आला अधिकारियों ने बताया कि विद्युत विभाग (Hardoi Electricity Department) के कर्मचारियों ने किसी भी प्रकार की कोई भी अनुमति पेड़ कटवाने की नहीं ली थी। हमारी टीम जब मौके पर पहुंची तो विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने अभद्रता की व टीम के साथ मारपीट भी की। पूरे मामले को लेकर हरदोई पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के बावजूद भी अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है।














