हापुड़: कपूरपुर पुलिस ने किया हत्या का खुलासा

0

Uttar Pradesh: त्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) के थाना कपूरपुर पुलिस (Kapoorpur police) ने एक हत्या का खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या के मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है, जिनके पास से पुलिस ने लूटी गई ई रिक्शा, मृतक का मोबाइल व नशीली गोलीया बरामद की है।

आपको बता दें कि थाना कपूरपुर पुलिस (Kapoorpur police) को 5 मार्च को नाले से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने जब मृतक की पहचान कराई तो मृतक की पहचान गुलावठी के रहने वाले इकरामुद्दीन के रूप में हुई। जब पुलिस ने इस सारे मामले में जांच की तो पुलिस को पता चला कि मृतक इकरामुद्दीन मयूरी चलाने का कार्य करता है। मृतक के पास से ना तो मृतक का मोबाइल फोन और न हीं मयूरी मिली।

इसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर अपनी जांच आगे बढ़ाई तो पुलिस को कुछ अहम सबूत हाथ लगे। जिसमें गुलावठी के ही रहने वाले दो लोग रिहान व गुलजार के नाम सामने आए। जिसके बाद पुलिस इनकी तलाश में जुट गई। मुखबिर की सूचना पर दोनो आरोपी समाना नहर पर लूटी गई मयूरी में घूमते मिले, जिसके बाद पुलिस ने दोनो को हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों से लूटी गई मयूरी, मृतक का मोबाइल फोन व उनके पास से नशीली गोलियां बरामद की। दोनों ही शातिर आरोपियों ने पहले इकरामुद्दीन की मयूरी को कहीं ले जाने के लिए बुक किया। उसके बाद दोनों ही आरोपियों ने मृतक को किसी चीज में मिलाकर नशीली गोलियां दी। इसके बाद उसे बेहोश अवस्था में एक नाले में फेंक कर उसकी मयूरी व मोबाइल लेकर मौके से फरार हो गए थे, लेकिन कपूरपुर पुलिस (Kapoorpur police) की तत्परता में मुस्तेदी के चलते महज 6 दिन के अंदर ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here