मुम्बई के बोरीवली में बड़ा हादसा, इमारत का कुछ हिस्सा गिरने से तीन लोगो की मौत

0
Mumbai

मुंबई (Mumbai) से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, मुम्बई (Mumbai) के बोरीवली (Borivali) में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां आज यानि मंगलवार को एक निर्माणाधीन इमारत के मचान का कुछ हिस्सा ढह जाने से तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब एक बजे सोनी वाडी इलाके में कल्पना चावला चौक पर हुई।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि निर्माणाधीन 24 मंजिला इमारत की 16वीं मंजिल पर स्थित मचान का कुछ हिस्सा गिर गया, जिससे चार मजदूर घायल हो गए। उन्हें कांदिवली स्थित शताब्दी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि चौथे पीड़ित की हालत गंभीर है।

अधिकारी ने कहा कि हादसे की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग के कर्मी दो दमकल वाहनों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। साथ ही नगर निगम के कर्मी और पुलिस अधिकारी भी वहां पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here